{"_id":"5a8b250e4f1c1bc83b8b7c5c","slug":"141519068430-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को भगा ले जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को भगा ले जाने का आरोप
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी पुत्री को डरा-धमका कर अगवा करने का आरोप लगाया है। उसने बेटी को जान का खतरा बताते हुए बरामद कराए जाने की मांग की है।
गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि 8 फरवरी को उसकी बेटी खेत में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे डरा धमका कर अगवा कर लिया। उसने आरोप लगाया कि उसे डर है कि कहीं आरोपी उसकी बेटी की हत्या न कर दें। उसे लगातार धमकी दी जा रही है कि जिस प्रकार उसकी बेटी को अगवा किया है, उसी प्रकार उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे उसके पूरे परिवार को खतरा बन गया है। इस मामले में उसने एसएसपी को ज्ञापन देकर उसकी बेटी को सकुशल बरामद कराए जाने एवं उसकी जानमाल की सुरक्षा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।