फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायत की तो उस पर ही कर डाली कार्रवाई

नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायत की तो उस पर ही कर डाली कार्रवाई

Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायत की तो उस पर ही कर डाली कार्रवाई
सहारनपुर। मिर्जापुर निवासी एक छात्र ने नशीले कारोबार की शिकायत करने पर उसके पिता को जेल भेजने, उसकी मां से अभद्रता करने और आए दिन घर पर जाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस पर नशीले पदार्थ के कारोबारियों से मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र निवासी शोएब का आरोप है कि उसने क्षेत्र में हो रहे नशीले कारोबार की शिकायत मिर्जापुर पुलिस से की। लेकिन, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उल्टे उसके पिता अल्ताफ अहमद को 11 नवंबर की रात में करीब एक बजे घर से उठा लिया और थाने ले जाकर उत्पीड़न किया। मां ने थाने पहुंचकर पिता को पकड़ने की वजह पूछी तो मां को भी फंसाने धमकी दी गई। बाद में पिता पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें जेल भिजवा दिया। उसके बाद भी पुलिस उसके घर पर हर दूसरे-तीसरे दिन रात में पहुंच रही है और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वह अत्यधिक मानसिक तनाव में है। इस मामले में शोएब ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चरस के साथ दो गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चरस के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25 ग्राम चरस बरामद हुई है। थाना कुतुबशेर प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि अंबाला रोड पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। पुलिस ने दोनों को रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम इकराम निवासी मनसूर कॉलोनी और जहांगीर निवासी गांव मानकमऊ बताया। पुलिस ने इकराम के पास से 15 ग्राम और जहांगीर के पास से 10 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed