{"_id":"5a32c69e4f1c1b6e468ba729","slug":"141513277086-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब काटकर फरार हो रहे जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब काटकर फरार हो रहे जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेब काटकर फरार हो रहे जेबकतरे को लोगों ने पकड़ा
देवबंद (सहारनपुर)। अंबाला के बराडा निवासी राम सिंह राणा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह देवबंद से अंबाला जाने के लिए सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेंड से बस में सवार हुआ था। भीड़ अधिक होने के कारण वह बस में खड़ा था। इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि उसकी जेब से किसी ने कुछ निकाला है। देखने पर पता चला कि जेब से पर्स गायब है। उसने शोर मचाया तो एक व्यक्ति वहां से फरार होने लगा, जिसे कुछ दूरी पर लोगों ने दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसकी कब्जे से राम सिंह राणा का पर्स भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
घर में रखी नगदी और जेवर लेकर महिला फरार, पति ने दी तहरीर
देवबंद। मोहल्ला खानकाह निवासी इकबाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार को जब वह घर आया तो उसे पत्नी गायब मिली। बच्चों ने पूछने पर बताया कि वह दवा लेने के लिए चिकित्सक के यहां गई है। काफी देर इंतजार करने पर वहीं नहीं लौटी। चिकित्सक के यहां भी जाकर पूछताछ की गई। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि पत्नी उसकी भाई के साथ गई है। घर जाकर देखने पर पता लगा कि पत्नी घर में रखी 10 हजार रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवर साथ लेकर गई। इकबाल ने पुलिस ने पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।