फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोचर के छात्रों में मारपीट, फायरिंग की

गोचर के छात्रों में मारपीट, फायरिंग की

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोचर के छात्रों में मारपीट, फायरिंग की
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय के पास छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे छात्रों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने भागते हुए एक युवक द्वारा फेंकी गई जैकिट से एक तमंचा भी बरामद किया है। वारदात के बाद गोचर महाविद्यालय के छात्रों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गोचर महाविद्यालय के पास कुछ छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायरिंग कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर छात्र भाग खड़े हुए। पुलिस ने दौड़कर चार छात्रों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस का देखकर भाग रहे एक युवक ने अपनी जैकिट को उतार कर फेंक दिया और भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जैकिट की तलाशी ली तो उसमें से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए छात्रों का कहना था कि उनका झगड़े से कोई लेना देना नहीं है। वह तो गोली की आवाज सुनकर मौके पर आए थे। काफी पूछताछ के बाद भी पुलिस झगड़े के कारण का पता नहीं लगा सकी। गोली किसने चलाई उसकी भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं लगी।
विज्ञापन

उधर कस्बा इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि वे कॉलेज गए थे। मामले की जांच की जा रही है। गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य चमन सिंह व अखिल भारतीय गुर्जर प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed