{"_id":"5a0b39ab4f1c1bb6678bbb32","slug":"141510685099-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस को उनके कब्जे से चोरी व लूट की 14 बाइकों के अलावा दो तमंचे बरामद बरामद हुए हैं।
कोतवाली पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार की रात्रि गांधी कालोनी के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की नजर सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों पर पड़ी, लेकिन उक्त बाइक सवार पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी दौरान उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कोतवाली लाकर जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से चोरी व लूट की 14 बाइक बरामद की है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया की गिरफ्तार बदमाश कर्ण पुत्र श्याम कुमार और केपी पुत्र बाल किशन निवासी गांधी कालोनी शातिर किस्म के अपराधी है। उक्त गैंग उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य जनपदों मे बाइक चोरी तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया। वहीं, बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी बबलू कुमार ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बदमाशों के गिरफ्त में आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।