{"_id":"5a074e684f1c1bf3538bca34","slug":"141510428264-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के पास सो रही बेटी को अगवा कर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के पास सो रही बेटी को अगवा कर ले गए
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के पास सो रही बेटी को अगवा कर ले गए
बेहट (सहारनपुर)। नानौली गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसका पति और लड़के बाहर काम करने गए हुए हैं। घर में वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। आठ नवंबर की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी। जब सुबह उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी बिस्तर से गायब थी। आसपास पूछने पर पता चला कि उनके गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवक उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। इस पर उसने अपने पति और बेटों को सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। इसमें आरोपी पक्ष ने उसकी बेटी को वापस करने का वादा किया। लेकिन बाद में वे मुकर गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश और प्रदीप निवासी नानौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।