फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर। तीतरो पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार, पांच बाइक, तीन तमंचे किए हैं। आरोपी दूसरे राज्यों से चोरी के वाहन कम दामों के खरीदकर उन्हें काटकर बेच देते थे।
विज्ञापन

रविवार की रात तीतरो पुलिस फूसगढ़ पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार में तीन संदिग्ध युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से तीन तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई तो चोरी के वाहनों के कारोबार का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाश दूसरे राज्य एवं जनपदों से चोरी के वाहन कम दामों में खरीदकर उन्हें काटकर बेचने का कारोबार करते थे। उन्होंने बताया कि यह गिरोह अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम विशाल निवासी मोहल्ला टाकान थाना गंगोह, माहिल निवासी कुंडा खुर्द, गंगोह, मुशारिक निवासी ग्राम बुढ़नपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बुलेरो कार, एक एसेंट कार, दो कटी हुई बोलेरो के पार्ट्स, इंजन एवं केबिन, पांच बाइक एवं तीन तमंचे बरामद किए हैं।
अवैध शस्त्र रखने के आरोप में दो गिरफ्तार
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने टपरी रेलवे स्टेशन से हरीश निवासी भट्ठा कालोनी को एक तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि शहर के श्रीराम चौक से शहनवाज निवासी खान आलमपुरा को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed