फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरी के वाहन एवं मोबाइल फोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के वाहन एवं मोबाइल फोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी के वाहन एवं मोबाइल फोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने नुमाइश कैंप चौकी पर चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के एक आरोपी को पकड़ा, जबकि मोबाइल फोन चोरी के आरोप में भी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम नगर कोतवाली पुलिस भारत माता चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक के स्कूटर को रोक कर उसकी चेकिंग की, लेकिन आरोपी युवक स्कूटर के कागज नहीं दिखा सका। स्कूटर के बारे में जानकारी की गई तो स्कूटर चोरी का निकला। पुलिस ने राहुल निवासी इंदिरा कालोनी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल बेचने जा रहे युवक को मुखबिर के इशारे पर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार उसके पास से मिला मोबाइल लगभग 20 दिन पूर्व नुमाइश कैंप से चुराया गया था। आरोपी नीरज निवासी नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मकान मालिक पर धमकाने का आरोप
सहारनपुर। हिम्मत नगर निवासी एक महिला ने अपने मकान मालिक पर उसका सामान जब्त करने का प्रयास करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है।
हिम्मत नगर निवासी संगीता का आरोप है कि वह एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। आरोपी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। उसका आरोप है कि आरोपी उस पर ब्याज पर पैसे देने में उसकी मदद करने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर उसे और उसके परिवार को बर्बाद कर देने की भी धमकी दे रहा है। उसका सामान जब्त कर परिवार को सड़क पर ला देने को धमका रहा है। आरोपी के डर से वह कई माह अपने मायके में रही। उसने पुलिस को शिकायत की, तो फिर से उसे धमकी दी। इस मामले में संगीता ने एसएसपी को पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed