फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस को देख गोवंश छोड़ तस्कर फरार

पुलिस को देख गोवंश छोड़ तस्कर फरार

Thu, 27 Dec 2018 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को देख गोवंश छोड़ तस्कर फरार
नानौता (सहारनपुर)। गोवंश कटान की सूचना पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर गोतस्कर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने दो जिंदा बछड़ों सहित कटान के सामान को बरामद करते हुए बछड़ों को गोशाला भिजवा दिया। थाना पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित छह तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि नानौता क्षेत्र के गांव आभा के एक आम के बाग में गोतस्करों द्वारा कटान के लिए दो जिंदा बछड़ों को लाया गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यशपाल धामा के नेतृत्व में एसआई वीवी शर्मा, एसआई आदेश पांचाल फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि थाना पुलिस की सूचना पाकर गोतस्कर बछड़ों को बाग में ही बंधा हुआ छोड़कर अपनी पिकअप लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बछड़ों को अपने कब्जे में लेते हुए नकुड थाना क्षेत्र के गांव रणदेवा गोशाला में भिजवाया गया। थाना पुलिस ने गोतस्करों मशीउल्ला पुत्र अमानउल्ला, साजिद पुत्र मशीउल्ला, शाकिर पुत्र राशिद व अन्य तीन अज्ञात लोगों निवासीगण गांव आभा के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मौके से एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, दो छूरी व रस्सियां बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed