{"_id":"6b09d876aa44393bb80d00db","slug":"student-returning-from-school-killed-after-being-hit-by-a-speeding-suv-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-170256-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्कूल से लौट रहे छात्र की तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्कूल से लौट रहे छात्र की तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से मौत
Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रियांशु निषाद
करौंदीकला। तेज रफ्तार एसयूवी ने शुक्रवार दोपहर शुकुलपुर गांव के पास स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र प्रियांशु निषाद को टक्कर मार दी । जिससे वह करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल छात्र ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद एसयूवी ने भागने के चक्कर में सड़क पर जा रहे चार अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। उन्हें हल्की चोटें आईं और निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
कटघरखास निवासी प्रियांशु करौंदीकला के एक निजी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। शुकुलपुर गांव के पास दोपहर 3:00 बजे तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महज 13 साल की उम्र में बेटे की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर लौटते बेटे का इंतजार कर रहे परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों ने एसयूवी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि हादसे की वजह और चालक की स्थिति की जांच कर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाया जाए। प्रभारी सीओ कादीपुर सुनील सिंह ने बताया कि चालक एसयूवी को छोड़कर मौके से भाग निकला, चालक व गाड़ी मालिक की पहचान की जा रही है।
स्कूल के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय और आबादी वाले इलाकों में वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के इंतजाम करने की मांग उठाई है। स्थानीय निवासी सोनू तिवारी, मोहित उपाध्याय, नीलेश तिवारी का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों और राहगीरों की जान पर खतरा बना रहता है। शुकुलपुर के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लग सके।