फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरों ने किया नगदी और सामान चोरी

चोरों ने किया नगदी और सामान चोरी

Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने किया नगदी और सामान चोरी
चोरों ने किया नगदी और सामान चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक की मंसूर कॉलोनी में परिवार सोता ही रह गया और चोरों ने पूरा घर ही खंगाल डाला। चोर घर में रखी नगदी, मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए। सुबह होने पर चोरी का पता चल सका।

इंदिरा चौक के मंसूर कॉलोनी में बरेलियों के मदरसे के समीप रहने वाले हाफिज जमील का कहना है कि रात को वह अपने परिवार के साथ सो गए। रात में चोर मकान की चारदीवारी में लगी खिड़की से घुस गए और घर को खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखी 15 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर चोरी का पता चल सका। घटना का पता चलने पर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले मंडी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed