फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्टेट हाइवे पर कार-बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल

स्टेट हाइवे पर कार-बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल

Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर कार-बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल
स्टेट हाइवे पर कार-बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाइवे-59 पर कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान वहां जमा हुई लोगों की भीड़ ने फरार होने का प्रयास कर रहे कार चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

साखन कलां गांव निवासी योगेंद्र पुत्र बिरम किसी काम से बाइक पर देवबंद आने के लिए घर से निकला था। जब वह गांव की सड़क से निकलकर स्टेट हाइवे-59 पर पहुंचा तो सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक ने फरार होने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेते हुए घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक कार चालक चला रहा था। जबकि उसमें मेरठ नवविवाहित जोड़ा सवार था। जो देहरादून से वापस घर लौट रहे थे। घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed