{"_id":"5aa815ea4f1c1bbb758b546a","slug":"131520965098-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े बैंडबाजों के दो गुट, चाकू चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े बैंडबाजों के दो गुट, चाकू चले
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा में कार्यालय के सामने बैंड रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें चाकू चले। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ओर के लोगों का चालान कर दिया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित मोहल्ला पठानपुरा में इकराम का पंजाब बैंड है। उसी के सामने वहीं के शाहनजर ने कार्यालय खोल रखा है। कार्यालय के सामने रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार की रात दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर चाकू चले। जिसमें शाहनजर, इकराम, अरशद, रिजवान घायल हो गए। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के इकराम निवासी मोहल्ला पठानपुरा व एवं शाहनजर निवासी पठानपुरा का शांति भंग में चालान कर दिया है।