{"_id":"5aa8151d4f1c1bc3758b53ff","slug":"131520964893-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों की मौजूदगी में मकान की दूसरी मंजिल पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों की मौजूदगी में मकान की दूसरी मंजिल पर चोरी
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। सोमवार रात चोरों ने एक मकान से लाखों की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला छत्ता में बाबा सत साहिब मंदिर के पास सतीश कुमार गर्ग बारदाने वालों का मकान है। सोमवार को घर के सभी लोग बाहर गए थे। घर पर केवल उनकी पुत्रवधू निधि ही मौजूद थी जबकि उसका पति अर्जुन ककराली मार्ग स्थित दुकान पर था। बताया गया कि वह मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। सोमवार तीसरे पहर निधि अपने पुत्र को लेकर नीचे आ गई तथा पति के आने तक वहीं पर रही। रात में जब अर्जुन घर आया तो दोनों ऊपरी मंजिल पर चले गए। वहां अलमारी के आगे रखी कुर्सी को अपनी जगह न देखकर उनका माथा ठनका। उन्होंने अलमारी को खोल कर देखा। अलमारी खोलते ही उनके पांव तले की जमीन खिसक गई। अलमारी में पांच लाख की नकदी तथा वहां रखे लाखों के जेवर भी साफ थे। माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते आया और अपना काम कर साफ हो लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से पूछताछ भी कि लेकिन बदहवास होने के कारण उस समय घर में मौजूद महिला कोई जवाब नहीं दे पाई। सतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।