{"_id":"5a775db64f1c1b0a7b8b5150","slug":"131517772214-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी व लूटपाट करने के आरोप में सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी व लूटपाट करने के आरोप में सात पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी व लूटपाट करने के आरोप में सात पर रिपोर्ट
देवबंद (सहारनपुर)। प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा करने, एक राय होकर मारपीट करने तथा करीब पांच हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अंदरुन कोटला निवासी परवेज आलम ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी आकिल, आजम, सूफी आकिल, गुफरान, वाहिद, उस्मान और मोहल्ला शाहबुखारी हिलाल अख्तर ने षडयंत्र के तहत एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसके नाम बैनामा कर दिया। जब उसे इसका पता चला कि उसने उक्त लोगों से फर्जीवाड़े की बाबत पूछताछ करते हुए पैसे मांगे तो वह टाल मटौल करने लगे। आरोप है कि 7 अगस्त 2017 को उसने फिर से उक्त लोगों से इस बारे में बात की तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। परवेज आलम का आरोप है कि जाते समय उक्त लोग उससे करीब 5200 की नगदी भी लूटकर ले गए। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।