{"_id":"5a6ccbf64f1c1b82268b693f","slug":"131517079542-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने होमगार्ड की पत्नी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने होमगार्ड की पत्नी को लूटा
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। खेत से लौट रही होमगार्ड की पत्नि से चार बाइक सवार बदमाशों के कुुंडल और मोबाइल फोन लूट लिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
गांव रादौर निवासी होमगार्ड रमेश कोरी थाने में तैनात है। शनिवार को उसकी पत्नि सुनीता खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वह जब लौट रही थी तो रादौर-खडलाना मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार युवक उसे खड़े मिले। युवकों ने सुनीता से आम की पेड़ से टहनी काटने के लिए दरांती मांगी। इसी बीच युवकों ने महिला के कुंडल झपट लिए और हाथ मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।