{"_id":"5a526dfe4f1c1b36198b5595","slug":"131515351550-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र को गायब करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्र को गायब करने का आरोप
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने समधी पर पुत्र को गायब करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी जगमोहन शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को दिए पत्र में कहा कि वह उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के जिला अस्पताल में नर्सिंग सहायक के पद पर कार्यरत है। उसने अपने पुत्र गौरव की शादी 10 वर्ष पूर्व बेरीबाग निवासी एक युवती से की थी। पुत्र की शादी के बाद उसे जानकारी मिली कि उसका समधी एक संस्था की आड़ में अनैतिक कार्य कराता है। आरोप लगाया कि समधी उसकी संपत्ति पर भी कब्जा करना चाहता है। इसी के चलते उसने उसके पुत्र को अपने प्रभाव लेकर गायब कर दिया। उसकी पुत्रवधू ने भी गौरव को अपने साथ रखने के लिए स्थानीय और हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त किया है। आरोप है कि समधी उसे उसके पुत्र से मिलने नहीं देता है और पुत्र को कहीं गायब कर दिया। मामले में थाने पर तहरीर दी गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से पुत्र को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।