फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman assaulted over dowry; FIR registered against four, including husband.

Meerut News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman assaulted over dowry; FIR registered against four, including husband.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर मायके में छोड़ने के मामले में विवाहिता ने पति समेत सास और दो देवरों पर दहेज में कार, बाइक और एक लाख रुपये नकद की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आजाद नगर निवासी हिना ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2020 को बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के निवासी जाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जाकिर हुसैन, सास शाहिदा पत्नी मोहम्मद अहमद और देवर दानिश हुसैन व शादाब हुसैन दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे। पीड़िता के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार, बाइक और एक लाख रुपये की मांग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के प्रयास के बाद 23 मार्च को पति, सास और देवर मायके पहुंचे और भविष्य में मारपीट नहीं करने तथा शराब नहीं पीने सहित अन्य बातों को लेकर लिखित समझौता किया। आरोप है कि समझौते के बाद पति ने सरधना में किराये का मकान लिया और पत्नी को वहां छोड़कर दो दिन में वापस आने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पति ने मकान का किराया और खर्च भी नहीं दिया, जिससे मकान का करीब 7,500 रुपये किराया बकाया हो गया है। फोन पर संपर्क करने पर वह दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक साथ रखने से इन्कार करने और तलाक देने की धमकी देता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका दहेज का सामान और जेवर ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने पास रख लिए हैं। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed