फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के आरोपी का चालान

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के आरोपी का चालान

Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के आरोपी का चालान
नकुड़ (सहारनपुर)। एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने कार्ड बदलकर एकाउंट से रुपये निकालने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव सरूरपुर तगा निवासी आगरा पुलिस में तैनात कांस्टेबल अनुज सैनी सुबह करीब 11 बजे नगर के बस अड्डे के पास स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। जैसे ही वह एटीएम कक्ष में गया तो वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। वह जब एटीएम से रुपये निकालने लगा, तो रुपये नहीं निकले। उसने दो बार प्रयास किया, जिसके बाद उक्त युवक ने रुपये निकालने को कहकर उसका एटीएम ले लिया और आठ हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए, लेकिन तभी पीड़ित के मोबाइल में आठ हजार के अलावा 26 हजार रुपये निकलने का मैसेज भी आ गया। शक होने पर पीड़ित ने शोर मचाकर आरोपी को लोगों की मदद से पकड़ लिया था, जबकि बाहर खड़ा आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 7 अन्य एटीएम भी बरामद हुए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी कल्याण पुत्र जसवीर निवासी गांव कुआंखेडा, थाना नानौता ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी एटीएम कक्ष में लोगों को चकमा देकर उनके एटीएम बदल लेते हैं और उनके खातों से रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कल्याण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed