फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NH-130, police booked NHAI officials, NHAI fined agency Rs 10 lakh, department finally wakes after repeated ac

एनएच-130 पर 12 घंटे जाम से हड़कंप: पुलिस ने एनएचएआई को कोर्ट में घसीटा, एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 14 Oct 2026 12:48 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

कोरबा के एनएच-130 पर ट्रेलर हादसे के बाद 12 घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की, वहीं लापरवाही पर संबंधित एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
NH-130, police booked NHAI officials, NHAI fined agency Rs 10 lakh, department finally wakes after repeated ac
NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा।नेशनल हाईवे-130 पर ट्रेलर हादसे के बाद 12 घंटे तक लगे जाम और राहत कार्य में लापरवाही को लेकर पुलिस और एनएचएआई आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया है, तो दूसरी ओर एनएचएआई ने अपनी एजेंसी पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगा दी है।
विज्ञापन


पूरा मामला 12 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे का है। थाना बांगो मोरगा क्षेत्र के मदनपुर घाट, तारा घाटी के पास नेशनल हाईवे-130 पर ट्रेलर क्रमांक CG10 BS 5980 खराब होकर खड़ी थी। तारा घाटी से कटघोरा की ओर आ रही इसी ट्रेलर को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर क्रमांक CG10 BS 9436 के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रेलर सड़क पर फंस गए और बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बसों में सवार यात्री, एंबुलेंस में जा रहे मरीज, ट्रेन और हवाई यात्रा के लिए निकले लोग, महिलाएं और बच्चे घंटों तक फंसे रहे और परेशान होते रहे। सूचना पर थाना बांगो और चौकी मोरगा का बल, हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। पुलिस ने मदद के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन त्वरित रिस्पांस नहीं मिला और कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि लगभग 12 घंटे तक सड़क जाम रही। संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर लिया, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस का आरोप है कि एनएचएआई अधिकारियों ने अपने उत्तरदायित्व के प्रति उदासीनता बरती और लोक सेवक के कर्तव्य के निष्पादन में सहायता नहीं की। इस लापरवाही पर एनएचएआई के विरुद्ध धारा 222A BNS के तहत माननीय न्यायालय कटघोरा में परिवाद दायर किया गया है। पुलिस ने कहा है कि आगे भी इस तरह सहायता न करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।


वहीं हादसे के बाद एनएचएआई ने भी अपने स्तर पर जांच की। जांच में सामने आया कि चोटिया टोल प्लाजा के पास हुई इस भिड़ंत के दौरान एजेंसी मेसर्स रविन्द्र सिंह का परियोजना प्रबंधक मौके पर मौजूद नहीं था। क्रेन ऑपरेटर उपलब्ध नहीं था और रिकवरी उपकरणों में पर्याप्त ईंधन भी नहीं था। 1033 हेल्पलाइन पर बार-बार सूचना के बावजूद समय पर मदद नहीं पहुंची। इसे घटना प्रबंधन और हाईवे पेट्रोलिंग के मानकों का उल्लंघन मानते हुए एनएचएआई ने एजेंसी पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना

NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना

 

NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना

NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना

 

NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना

NH-130 पर 12 घंटे जाम ,पुलिस ने NHAI पर किया केस, NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed