{"_id":"6ace90989d919cebfd01c0a9","slug":"kabirdham-man-threatens-people-with-an-axe-at-pg-college-ground-another-waves-knife-near-old-bus-stand-both-booked-under-arms-act-and-sent-to-judicial-custody-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4831513-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: हथियार लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: हथियार लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, जेल भेजा
Wed, 14 Oct 2026 10:57 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:57 AM IST
सार
सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों के पास से हथियार जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
कवर्धा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के दो अलग-अलग मामलों में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक आरोपी पीजी कॉलेज ग्राउंड में गन्ना काटने वाला लोहे का फरसा लेकर लोगों को धमका रहा था, वहीं दूसरा पुराने बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉम्प्लेक्स के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के अनुसार पहली कार्रवाई पीजी कॉलेज ग्राउंड में की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार फरसा लेकर लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है और उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान कवर्धा निवासी हाफिस खान (24), पिता याकूब खान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से मुठ सहित करीब 18.5 इंच लंबा लोहे का फरसा जब्त किया है।
ये भी पढ़ें: बलरामपुर: ब्लैकबोर्ड पर चॉक थाम शिक्षिका बनीं कलेक्टर, बच्चों को दिया टॉपर और अफसर बनने का मंत्र
विज्ञापन
दूसरी कार्रवाई पुराने बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जहां एक युवक धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रानू पटेल (22), पिता रामकुमार पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 11 इंच लंबा धारदार चाकू जब्त किया है।उसके खिलाफ तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।