{"_id":"59c806a54f1c1b99688b648e","slug":"131506281125-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की मांग पूरी नहीं की तो पत्नी को मार दी गोली, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की मांग पूरी नहीं की तो पत्नी को मार दी गोली, रेफर
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की मांग पूरी नहीं की तो पत्नी को मार दी गोली, रेफर
देवबंद (सहारनपुर)। कार की मांग पूरी न करने से गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली महिला के कंधे में लगी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है।
सहारनपुर थाना देहात के गांव धानाखेड़ी निवासी अय्यूब की बेटी नर्गिस का निकाह करीब छह माह पूर्व क्षेत्र के गोपाली गांव निवासी दानिश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर उससे मारपीट की जाती थी। नर्गिस के भाई नदीम के मुताबिक बहनोई पिछले काफी दिन से बहन पर मायके से कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर पहले भी कई बार उनके बीच झगड़ा हो चुका है।
आरोप है कि दानिश ने रविवार को फिर से अपनी मांग दोहराई जिस पर नर्गिस ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया। इससे गुस्साए दानिश ने पत्नी पर तमंचे से दो फायर कर दिए। कंधे पर गोली लगने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी दहशत में आ गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच दानिश वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर्गिस को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।