{"_id":"59763d604f1c1b66278b4664","slug":"131500921184-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 पेटी शराब के साथ दो तस्कर धरे, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
83 पेटी शराब के साथ दो तस्कर धरे, दो फरार
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
83 पेटी शराब के साथ दो तस्कर धरे, दो फरार
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब पर नकली रेफर और यूपी सरकार के होलोग्राम लगा कर बेचने के मामले में एक मकान पर छापामारी कर दो तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से हरियाणा मार्का शराब की 83 पेटी शराब भी बरामद हुई है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकड़े एक दोनो तस्करों को जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष फतेहपुर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छुटमलपुर की शिवपुरी कॉलोनी के पास जंगल में स्थित चारदीवारी से घिरे एक प्लाट में बने कमरे पर छापामारी की। यहां मौके पर हरियाणा मार्का को यूपी मार्का में तब्दील करते दो लोग सुभाष पुत्र श्याम सिंह निवासी गदरहेडी और आकाश उर्फ अशोक पुत्र मोहन सिंह निवासी हरनाम नगर छुटमलपुर पकड़े गए। जबकि उनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से हरियाणा मार्का देशी शराब की 83 पेटी, यूपी सरकार के 50 होलोग्राम और 50 रैपर भी बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर उसके रेपर बदल कर यूपी के भाव बेचते हैं। उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम अनुज राणा एवं अर्जुन राणा पुत्रगण वेदपाल निवासी गदरहेड़ी बताए हैं।