{"_id":"595e872d4f1c1baf458b472b","slug":"131499367213-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौट रहे रिटार्यर अध्यापक से 20 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से लौट रहे रिटार्यर अध्यापक से 20 हजार रुपये लूटे
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग में पीएनबी से पैसे निकाल कर ई-रिक्शा में घर जा रहे सेवानिवृत्त अध्यापक से बाइक सवार दो बदमाशों ने 20 हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तलहेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी मास्टर शोभाराम बृहस्पतिवार की सुबह तलहेड़ी बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकालने के लिए गए थे। कुछ देर बाद वह पैसे निकाल कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जब ई-रिक्शा एक खेत के पास पहुंची तो पीछे से आई बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर शोभाराम से थैला लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शोभाराम के मुताबिक थैले में बैंक से निकाली करीब 20 हजार रुपये की नगदी, चार पासबुक व कुछ अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। बाद में शोभाराम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से बाइक सवारों के संबंध में जानकारी की, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की जाएगी। बता दें कि इस मार्ग पर इससे पूर्व भी बाइक सवार बदमाश लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई घटनाएं होने के बाद भी इस मार्ग पर पुलिस ड्यूटी नहीं लगाई जाती और न ही आज तक किसी घटना का खुलासा पुलिस ने किया है।