फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समद हत्याकांड: प्रोपर्टी डीलर समेत तीन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज

समद हत्याकांड: प्रोपर्टी डीलर समेत तीन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
समद हत्याकांड: प्रोपर्टी डीलर समेत तीन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज
समद हत्याकांड : प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) । जमीन की रंजिश के चलते बृहस्पतिवार की रात नमाज पढ़कर घर लौट रहे व्यक्ति की गोलियां बरसाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सांपला खत्री गांव निवासी मीर आलम का पुत्र अब्दुल समद ने सांपला रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के समीप मकान बना रखा है। जो पिछले काफी समय से परिवार के साथ यहीं पर रह रहा था। इसी मार्ग पर एक प्लॉट पड़ा है जिसको लेकर अब्दुल समद की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। जिसके चलते करीब 10-12 दिन पूर्व तरावीह पढ़कर लौटते समय उस पर फायरिंग की गई थी। जिसमें वह बाल बाल बच गया था। हमलावरों ने बृहस्पतिवार को फिर से समद को मौत के घाट उतारने के लिए जाल बिछाया और जब समद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था तो उन्होंने घेर कर उस पर एक के बाद एक कई फायर किए। कई गोलियां समद को लगीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने शव को डाक बंगले पर रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा। अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने के बाद ही कई घंटे बाद जाम खुल सका। देर रात्रि पुलिस ने मृतक के पिता मीर आलम की तहरीर पर सांपला बक्काल गांव निवासी साजिद, फुलास अकबरपुर निवासी हसनैन और मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी प्रॉपर्टी डीलर फूलमियां के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लग गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed