फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशे में धुत बारातियों ने किया हुड़दंग, दो महिलाओं सहित छह घायल

नशे में धुत बारातियों ने किया हुड़दंग, दो महिलाओं सहित छह घायल

Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत बारातियों ने किया हुड़दंग, दो महिलाओं सहित छह घायल
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शाहपुर बांस माजरी गांव में चढ़त के दौरान नशे में धुत बारातियों ने हुड़दंग करने से मना करने पर एक महिला के सिर में शराब की बोतल दे मारी। महिला के परिजनों द्वारा विरोध करने पर बारातियों ने उन पर भी हमला किया। मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए है, जिन्हें सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बेहट सीएचसी पहुंचाया यहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गंदेवड़ के पास स्थित गांव पठानपुरा से थाना मिर्जापुर के गांव शाहपुर बांस माजरी में बारात गई थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चढ़त के दौरान दूल्हे को देखने के लिए राजकुमार की दुकान पर खड़ी महिलाओं की कुछ बाराती युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाराती नशे में धुत थे और गाली गलौज एवं हुड़दंग कर रहे थे। महिलाओं ने उनका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त बाराती युवकों ने राजकुमार की पत्नी बिरमी के सिर में शराब की बोतल दे मारी। बोतल सिर में लगने से बिरमी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इस पर उसके पुत्र राजेंद्र व सुनील मौके पर पहुंचे और बाराती युवकों का विरोध किया तो आरोप है कि उन्होंने राजेंद्र व सुनील पर भी हमला कर दिया। बीच बचाव में आए राजन पुत्र लखबीर सिंह, कबाड़ी पुत्र पद्म व परवीन पत्नी धर्मेंद्र को भी हमला कर घायल कर दिया। घायलों का आरोप है कि उन पर धारदार हथियारों एवं शराब की बोतलों से हमला किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed