फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 हजार का इनामी लोटन गिरफ्तार

15 हजार का इनामी लोटन गिरफ्तार

Thu, 27 Dec 2018 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
15 हजार का इनामी लोटन गिरफ्तार
सहारनपुर। सरसावा थाना से आपराधिक मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के ईनामी अब्दुल वहाब उर्फ लोटन और उसके साथी को कुुतुबशेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बगैर नंबर की कार, गोमांस, दो लाख की नकदी और तमंचा बरामद किया है। आरोपी लोटन पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि एक कार में गोमांस ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सबदलपुर तिराहा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। एक कार से पुलिस ने 50 किलो मांस बरामद किया। कार सवार अब्दुल वहाब उर्फ लोटन पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम घाना खंडी कोतवाली देहात सहारनपुर और उसके साथी मोहम्मद नूर निवासी लोदी सराय नखासा (संभल) को गिरफ्तार कर लिया। कार से मांस के अलावा दो लाख की नकदी, तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया, तो चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में गोमांस बताया गया।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल वहाब उर्फ लोटन के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरसावा थाने में दर्ज ेएक मामले में अब्दुल वहाब फरार चल रहा था, जिस कारण उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed