फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रा को गोली मारने का आरोपी नहीं आया पुलिस के हाथ

छात्रा को गोली मारने का आरोपी नहीं आया पुलिस के हाथ

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को गोली मारने का आरोपी नहीं आया पुलिस के हाथ
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम उनाली में कक्षा नौ की छात्रा पर गोलियां बरसाने के आरोपी की तलाश में पुलिस ने जिले भर में दबिश दी। आसपास के जिलों एवं राज्यों में भी आरोपी की तलाश के लिए टीमें भेजी गईं, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

कुतुबशेर थान क्षेत्र के ग्राम उनाली में स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा को कक्षा 12 के छात्र दीपू ने गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक करके छात्रा के पैरों में चार गोलियां मारीं। गंभीर हालत में छात्रा को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की सोमवार को दिन भर तलाश करती रही, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही आ सका। पुलिस ने आरोपी युवक के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की टीमों ने नकुड़, नानौता, बेहट, चिलकाना, सरसावा क्षेत्र में आरोपी दीपू की तलाश की। इसके अलावा मंगलवार को पुलिस की टीमें यमुनानगर, हरिद्वार, देहरादून, मुजफ्फरनगर भी भेजी गईं। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरेपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक को जेल भेजा
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र से पांच दिन पूर्व लापता हुई शिक्षिका के हरिद्वार के कनखल स्थित नहर से शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने के आरोप में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खलासी लाइन निवासी ममता डाबला (35 वर्ष) 27 नवंबर को नगर के ही एक स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खूब तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ममता के पिता राम सिंह डाबला ने 29 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्र नगर निवासी पारस अग्रवाल एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी पारस को हिरासत में ले लिया था।

ममता का शव एक दिसंबर को हरिद्वार के कनखल स्थित नहर से बरामद हो गया था। परिजनों ने उसकी शनाख्त भी कर ली। पुलिस ने ममता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला मानते हुए आरोपी पारस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि आरोपी पारस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed