फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और पथराव

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और पथराव

Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और पथराव
गागलहेड़ी। नन्हेड़ा बेद बेगमपुर में बच्चों के बीच गाली देने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार की रात दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट हो गई और पथराव भी हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। रात में ही एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ सदर ने गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने अपनी तरफ से भी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी लगा दी गई है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाने के गांव नन्हेड़ा बेद बेगमपुर निवासी अरबाज पुत्र नवाब गांव के स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार की दोपहर वह और अन्य छात्र इंटरवल में आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। स्कूल की छत पर खड़ी कुछ छात्राओं को यह ठीक नहीं लगा। आरोप है उन्होंने विरोध किया तो भी छात्रों ने गाली गलौज जारी रखी। इस पर स्कूल की छुट्टी के बाद गांव के झाड़ू पुत्र तेलूराम की पुत्री ने अरबाज के गाली देने की बात घर आकर अपनी मां को बताई। उस वक्त घर के लोग बाहर थे। रात को जब वह वापस लौटे तो उनके सामने यह बात आई। इस पर वह इकट्ठा हो कर रात साढ़े दस बजे अरबाज के परिजनों के पास पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते पथराव हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसओ जितेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और लाठियां फटकार कर वहां मौजूद लोगों को खदेड़ा। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण आस पास के थानों की फोर्स बुलाने के साथ ही पीएसी लेकर रात में ही एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ सदर चौब सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कलंदर, अरबाज, नवाब, तेलूराम व अवनीश को रात में ही हिरासत में ले लिया था। शनिवार की सुबह कलन्दर पुत्र निन्ना की तरफ से अमित पुत्र तेलू. बॉबी, प्रवीण पुत्रगण प्रेम सिंह, बिसन पुत्र पूर्ण सिंह और तोते के लड़के के खिलाफ जबकि संदीप पुत्र तेलूराम ने अरबाज पुत्र नवाब के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने भी अपनी ओर से दोनों पक्षों के12 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। इसमें अवनीश, अमित, बिशन, संजय, बाबी, नवाब, अरबाज, कलंदर, आजाद, आरिफ, गुल्लु और आलिम के साथ ही 105 अज्ञात लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed