फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Shocking Incident: Transgender Aghori Kali Arrested for Consuming Human Flesh From Burning Pyre

उज्जैन श्मशान कांड: मुर्दे के अंश का सेवन करने वाले किन्नर अघोरी पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 01 Sep 2026 08:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में किन्नर अघोरी काली का कथित तौर पर अधजले शव के अंश का सेवन करने वाला वीडियो वायरल हुआ। शिकायत के बाद जीवाजीगंज पुलिस ने BNS की धारा 301 के तहत FIR दर्ज कर किन्नर अघोरी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Ujjain Shocking Incident: Transgender Aghori Kali Arrested for Consuming Human Flesh From Burning Pyre
किन्नर अघोरी काली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध चक्रतीर्थ श्मशान घाट से सामने आए सनसनीखेज मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने किन्नर अघोरी काली उर्फ कालीनंद गिरी को हिरासत में लिया है। किन्नर अघोरी पर जलती चिता के पास कथित तौर पर अधजले शव के अंश का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

यह है पूरा मामला
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में खुद को किन्नर अखाड़े से जुड़े और श्मशान वासी बताने वाला किन्नर अघोरी काली चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास तलवार लहराता नजर आ रहा था। वीडियो में किन्नर अघोरी द्वारा अधजले शव के अंश को काटकर उसका सेवन करते हुए दिखाई देने का दावा किया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद किन्नर अघोरी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों और संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई। लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद परिजन अस्थियां और भस्म एकत्रित करने के लिए श्मशान घाट पहुंचते हैं। ऐसे में जलती चिताओं के साथ इस तरह की घटना सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में चिता से छेड़छाड़, शव के अंश का सेवन करते दिखा अघोरी; मामला दर्ज

शिकायत के बाद FIR, किन्नर अघोरी हिरासत में
मामले में काल भैरव घाट निवासी तांत्रिक विष्णुनाथ ने 30 अगस्त को जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने किन्नर अघोरी काली उर्फ कालीनंद गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया। FIR दर्ज होने के बाद जीवाजीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किन्नर अघोरी काली को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर धमकी देने का भी आरोप
मामले को लेकर विवाद बढ़ने और आलोचनाओं के बीच किन्नर अघोरी काली ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो जारी किया था। इसमें शिकायत करने और उसकी आलोचना करने वाले लोगों को कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के नाम पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस का बयान
जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि फरियादी विष्णुनाथ की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर किन्नर अघोरी कालीनंद गिरी के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया गया है। किन्नर अघोरी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अब वायरल वीडियो और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed