{"_id":"5b3fba264f1c1bbe248b4fa6","slug":"121530903078-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर का भतीजा ही निकला बाइक चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर का भतीजा ही निकला बाइक चोर
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र से दो सप्ताह पूर्व चोरी हुई चिकित्सक के भतीजे की मोटरसाइकिल पास के ही दूसरे चिकित्सक के रिश्तेदार ने चोरी की थी। पुलिस ने सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों को दिल्ली रोड स्थित एक मॉल की पार्किंग से बाइक ले जाते पकड़ा गया।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के बाजोरिया मार्ग पर त्वचा रोग विशेषज्ञ रविंद्र राणा के क्लीनिक पर 23 जून को उसका भांजा दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी अरण्या सिंह मिलने के लिए आया था। उसने अपनी लगभग सवा लाख रुपये की बाइक खाली प्लाट की पार्किंग में खड़ी की थी। चोरों ने वहां से बाइक चोरी कर ली। अरण्या सिंह ने जनकपुरी थाना में बाइक चोरी मामला दर्ज कराया था।
बृहस्पतिवार शाम को एक सूचना के आधार पर दिल्ली रोड स्थित एक मॉल की पार्किंग से बाइक बरामद कर दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए एक आरोपी ने अपना नाम भूपेंद्र निवासी ग्राम साल्हापुर थाना नकुड़ बताया। उसने बताया कि वह बाजोरिया रोड पर डाक्टर रविंद्र राणा के पास ही स्थित एक चिकित्सक का भतीजा है, जबकि उसके साथ पकड़े गए दूसरे आरोपी ने अपना नाम गांव कुआं खेड़ा निवासी भूपेंद्र बताया। दोनों आरोपियों के नाम भूपेंद्र ही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बाइक खाली प्लाट की पार्किंग से हटाकर दूसरी पार्किंग में खड़ी कर दी थी। शाम को उस बाइक को वहां से निकाल लिया था।
विज्ञापन
----------------
-- बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार से चोरी की गई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मवीखुर्द से से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम रोहित निवासी वेद विहार, नवादा रोड बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसने हरिद्वार की पतंजलि योगपीठ से मोटरसाइकिल चोरी की थी।