{"_id":"5a9309524f1c1b28428b7644","slug":"121519585618-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुरा में अवैध कब्जा हटवाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेखपुरा में अवैध कब्जा हटवाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला शेखपुरा में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी किए जाने के मामले की शिकायत करने पर आरोपी भड़क उठे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपुरा निवासी फरमान ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उसने कोर्ट में भी वाद दायर किया। पुलिस के अनुसार कोर्ट से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश लेकर फरमान ने विभाग एवं राजस्व अधिकारी को दिया और दीवार हटवाए जाने की मांग की।
नायब तहसीलदार एवं पीडब्लूडी के अधिकारी अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को हटवाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपी भड़क उठे और कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली। आरोप है कि दीवार तोड़ने से आक्रोशित आरोपियों ने फरमान पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद, शाहिद तथा जमशेद को हिरासत में ले लिया। जबकि एक आरोपी शमशाद फरार हो गया। इस संबंध में चारों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।