{"_id":"5a2d790e4f1c1bc45b8bb348","slug":"121512929550-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल 18-35-20","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल 18-35-20
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चांद कॉलोनी में रविवार को लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कोतवाली मंडी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।
कोतवाली मंडी क्षेत्र की चांद कॉलोनी में शफीक और इमरान के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर दोनों पक्षों के लोगों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों में धारदार हथियार चल गए। जमकर पथराव भी हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के तसलीम, शमीम, शहजाद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। तहरीर आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।