{"_id":"5a2ade774f1c1b60678c01fa","slug":"121512758903-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बना रहे 6 लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बना रहे 6 लुटेरे गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने लूट एवं डकैती की योजना बना रहे छह लोगों को मोहल्ला सरस्वती विहार से दबोच लिया। आरोपियों के पास से चोरी एवं लूट की छह बाइक के अलावा छह तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं।
बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला सरस्वती विहार में कुछ संदिग्ध युवक हैं। पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार में घेराबंदी कर छह युवकों को मौके से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि वे मोहल्ले में लूट की योजना बना रहे थे। उन्होंने अपना नाम अजय निवासी भीकमपुरा, बंशीलाल निवासी ग्राम इब्राहिमी, माजिद निवासी सलेमपुर, मुर्सलीन निवासी सलेमपुर, राकिब निवासी सलेमपुर तथा विनोद निवासी नानू माजरा बताया। पुलिस ने उनके पास से छह तमंचे एवं कारतूस बरामद किए और उनकी निशानदेही पर चोरी एवं लूट की छह बाइक भी बरामद की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग हरियाणा, राजस्थान एवं आसपास के अन्य जिलों में नकबजनी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सहारनपुर में भी उन्होंने नकबजनी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने बाइक भी चोरी की हैं। जिन्हें वे लोग गांव के लोगों को अच्छी कीमतों में बेच देते थे।
विज्ञापन
लुटेरोें पर दर्ज हैं कई मामले
अजय निवासी भीकमपुरा पर नकुड़ एवं सरसावा में चार मामले दर्ज हैं। बंशी लाल निवासी ग्राम ईब्राहिमी पर चिलकाना और सरसावा में चार मामले दर्ज हैं। माजिद निवासी सलेमपुर पर सरसावा थाना में चार मामले दर्ज हैं। मुरसलीन निवासी सलेमपुर पर सरसावा में तीन मामले दर्ज हैं। राकिब निवासी सलेमपुर पर सरसावा और पंजाब के जिला पटियाला के थाना संभो में पांच मामले दर्ज हैं। यह पंजाब से वांछित चल रहा था। विनोद निवासी नानू माजरा पर सरसावा में तीन मामले दर्ज हैं।