{"_id":"5990a2474f1c1b42638b4587","slug":"121502650951-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी पुनीत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी पुनीत गिरफ्तार
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी पुनीत गिरफ्तार
सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने लूट, चोरी और गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में मार्च में अपने दो साथियों राशिद और शहजाद के साथ मिलकर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुनीत निवासी हसनपुर फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों साथियों राशिद और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पुनीत पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इसके चलते आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर सदर कोतवाली और देहात कोतवाली में चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस तभी से पुनीत की तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की शाम को हसनपुर स्थित पुनीत के आवास पर दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चोरी, लूट और गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।