फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीएम और सीएम को अपशब्द कहकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

पीएम और सीएम को अपशब्द कहकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Thu, 10 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम और सीएम को अपशब्द कहकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
सहारनपुर। देवबंद के दो युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में योगी को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। एसपी देहात ने दोनों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दोनों आरोपी देवबंद के ग्राम बचीटी निवासी सद्दाम और सोनू उर्फ पोदी हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो एक दिन पूर्व ही वायरल किया गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहा गया है। वीडियो में आरोपियों ने कहा है कि मीट बंद कर दुनिया को परेशान कर दिया है। आरोपी ने योगी को संसद समेत बम से उड़ा देने की धमकी दी है। धमकी दी गई है कि दोनों की सल्तनत को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। बजरंग दल के विकास त्यागी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धमकी देने के मामले में देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने गंभीरता दिखाते हुए वीडियो को वायरल करने के मामले की जांच किए जाने तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल साइट पर टिप्पणी कर बिगाड़ रहे माहौल
सहारनपुर। सोशल साइट को असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने एवं आपत्तिजनक भाषा कर अपनी भड़ास निकालने का प्लेटफार्म बना लिया है। सहारनपुर में शब्बीरपुर कांड के बाद से अचानक ही इस प्रकार के वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने लगे हैं। धार्मिक, जातिगत उन्माद पैदा करने वाले, भड़काऊ टिप्पणियों वाली पोस्ट लगातार डाली जा रही हैं। खुलेआम धमकी भरे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पदों पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल कर दिया है। इसे रोक पाना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed