फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एटीएम से निकले दो हजार के नकली नोट, हंगामा

एटीएम से निकले दो हजार के नकली नोट, हंगामा

Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से निकले दो हजार के नकली नोट, हंगामा
सहारनपुर। एटीएम द्वारा दो हजार के नकली नोट उगलने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर सभी हैरान हैं। दरअसल, मोहम्मद मोहसीन नाम का उपभोक्ता बुधवार की शाम चौकी सराय स्थित एटीएम से दस हजार रुपये निकालने पहुंचा था। एटीएम ने दो-दो हजार के पांच नोट निकले। जब मोहसीन ने गौर से देखा तो उनमें दो नोट दो हजार के नोट की कलर फोटो कॉपी थे। मोहसीन ने अपने साथी शाहनवाज आदि को इसकी सूचना फोन पर दी। कुछ ही देर में एटीएम पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहसीन और उसके साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बैंक पहुंचने की सलाह पीड़ित को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय ही बैंककर्मी एटीएम में नोट डालकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed