{"_id":"595d34f44f1c1bd57b8b4672","slug":"121499280628-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी शादी के फैसले से पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी शादी के फैसले से पलटा
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म का आरोपी शादी के फैसले से पलटा
नागल (सहारनपुर)। शौच को गई युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अब पंचायत के शादी के फैसले को मानने से इंकार कर रहा है। आरोप है कि बारात लेकर पहुंचने के बजाए पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नागल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब 20 दिन पहले दोपहर करीब एक बजे जब उसकी लड़की शौच करने जंगल में गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उससे दुराचार किया। इस मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचायत में आरोपी युवक के परिजनों को बुलाकर दोनों का रिश्ता तय कर दिया था। पंचायत के फैसले के अनुसार बुधवार को लड़के पक्ष को बारात लानी थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक बारात नहीं लाया और वह दिन भर उनका इंतजार करते रहे। इस बारे में जब युवक पक्ष से पूछा तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि वे शादी नहीं कर रहे हैं और यदि इस मामले में कोई भागदौड़ की तो युवती और उसकी मां दोनो को जान से मार दिया जाएगा।
थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई।