फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यहां तो पुलिस से ही खतरा... होशोहवास में ही दारोगा ने की दंपति से अभद्रता

यहां तो पुलिस से ही खतरा... होशोहवास में ही दारोगा ने की दंपति से अभद्रता

Wed, 07 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
यहां तो पुलिस से ही खतरा... होशोहवास में ही दारोगा ने की दंपति से अभद्रता
सहारनपुर। शोहदों और बदमाशों से ही नहीं यहां तो पुलिस से ही लोगों को खतरा है। दरोगा ने सरेआम दंपति से न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि महिला को भी अपशब्द कहे। लोग पहले तो उसे नशे में समझते रहे, लेकिन परीक्षण कराया तो दरोगा पूरे होशोहवास में मिला। उसके बाद पुलिस की जमकर फजीहत हुई। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग 11 बजे अपनी बाइक पर सवार एक दंपति कोर्ट रोड पर पहुंचे। युवक पान की दुकान पर पान खाने लगा, जबकि महिला उसके पास ही खड़ी हुई थी। आरोप है कि उसी समय दरोगा गोधन लाल शर्मा वहां पहुंचे, उन्होंने पहले दंपति के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, युवक ने विरोध किया तो दरोगा ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गोधन लाल शर्मा को घेर लिया। आरोप है कि दरोगा उनसे भी हाथापाई करने लगा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और दरोगा के साथ लोगों ने हाथापाई कर दंपति एवं उनके परिजनों को छुड़ाया। लोगों ने आधी रात तक सड़क पर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर आम लोगों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा दिया। पहले तो लोगों ने और पुलिस अधिकारियों ने गोधन लाल शर्मा को नशे में इस प्रकार का कृत्य किए जाने का अंदेशा जताया, लेकिन जब उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया तो गोधन लाल शर्मा पूरे होशोहवास में मिले। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा गोधन लाल शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए दरोगा गोधल लाल शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच बैठा दी गई है। गलती सिर्फ पुलिस की बताई जा रही है। ऐसा संभव नहीं है कि पुलिस बिना किसी कारण किसी दंपति से अभद्रता करे।
विज्ञापन

एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed