{"_id":"5c379bb3bdec22736d69fe6f","slug":"11547148211-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थ बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थ बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन एवं गोलियां बरामद की हैं। आरोपी न सिर्फ लोगों को नशीले पदार्थ बेचते थे, बल्कि नशे के इंजेक्शन भी लगाते थे। मंडी कोतवाली पुलिस को कलसिया रोड पर कबीर नर्सरी के निकट कुछ लोगों द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। जिनमें ग्राम बुड्ढाखेड़ा निवासी शाहबाज तथा गली नंबर दस खाताखेड़ी निवासी कुर्बान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशे की प्रतिबंधित 270 गोलियां, 43 इंजेक्शन तथा एक दर्जन सिरिंज बरामद की हैं।
मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि आरोपी युवाओं को पहले तो नशे की लत लगवा देते थे, जब व्यक्ति नशे का आदी हो जाता तो मनमाने दामों पर उन्हे नशीली गोलियां और इंजेक्शन बेचते थे। यही नहीं खुद ही इंजेक्शन लगा देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
---
जिलेभर में 9 आरोपी गिरफ्तार
मंडी कोतवाली में दो लोगों को नशीली दवाइयों एवं इंजेक्शन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब के साथ बड़गांव पुलिस ने एक, जनकपुरी पुलिस ने एक, गागलहेड़ी पुलिस ने तीन, सदर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक तथा नगर कोतवाली पुलिस ने चरस रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।