फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बस लूट की सूचना वायरल होने पर दो राज्यों की पुलिस दौड़ी

बस लूट की सूचना वायरल होने पर दो राज्यों की पुलिस दौड़ी

Thu, 25 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस लूट की सूचना वायरल होने पर दो राज्यों की पुलिस दौड़ी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी-उत्तराखंड प्रदेश के बॉर्डर पर रोडवेज बस में सात नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सहारनपुर और देहरादून पुलिस दिन भर परेशान रही। शाम को पता चला कि एक मजदूर ने ठेकेदार से पांच हजार रुपये लेने के लिए ऐसे ही लूट की अफवाह फला दी थी। जिसकी जानकारी उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मजदूर से पूछताछ में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। देहरादून पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले मजदूर का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर सूचना वॉयरल हुई कि सहारनपुर के मोहंड से डाट मंदिर के बीच उत्तराखंड रोडवेज की बस में लूटपाट हुई है। छह सात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर यात्रियों से पैसे और कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद बदमाश कार में सवार हो कर फरार हो गए। इस सूचना की जानकारी जैसे ही यूपी के सहारनपुर की बिहारीगढ़ और देहरादून की क्लेमेंटाउन पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। बिहारीगढ़ पुलिस ने थाना क्लेमेंटाउन पुलिस से जानकारी जुटाई और मौके पर पहुंच मुआयना भी किया। उधर, एसओ क्लेमेंटाउन ने उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। आखिरकार शाम को पता चला कि एक मजदूर ने यह अफवाह फैलाई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी कहानी समझ आ गई। क्लेमेंटाउन पुलिस के अनुसार फतेहपुर गांव निवासी रोहित पुत्र संजय देहरादून में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता है। बुधवार को उसने अपने ठेकेदार से पांच हजार रुपये मांगे थे। ठेकेदार ने रुपये मांगने का कारण पूछा तो बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से ब्याज पर पांच हजार रुपये उधार लिए थे। अब वे पैसे उसे लौटाने है। सुबह वह पैसे लेकर घर से चला था, मगर मोहंड में बस में लूटपाट हो गई। इसमें उसके पैसे भी लुटेरों ने लूट लिए। मजदूर की इस सूचना को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। क्लेमेंटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने बताया झूठी सूचना देने के आरोप में रोहित का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed