{"_id":"5bb3c3d9867a5570ec6cf681","slug":"11538507737-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। उत्तराखंड के जनपद देहरादून के एक गांव में रह रही मिर्जापुर गांव की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने परिचित पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना मिर्जापुर पुलिस से शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मिर्जापुर थाना पुलिस ने मामला उत्तराखंड का बताकर परिजनों को शव को लेकर थाना सहसपुर भेज दिया।
थाना व गांव मिर्जापुर निवासी हारून की 15 वर्षीय बेटी शहनुमा उत्तराखंड के जिला देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र के गांव टिमली में पिछले करीब 8 महीने से एक परिचित के यहां रह रही थी। बकौल परिजन सोमवार की देर शाम परिचित ने उन्हें फोन कर सूचना दी, कि किशोरी को अचानक बुखार आया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन रात्रि में ही वहां पहुंचे और शव को दफनाने के लिए अपने घर ले आए, लेकिन जैसे ही परिजनों ने युवती के शव को नहलाना शुरू किया, तो युवती के शरीर पर चोटों के निशान देखकर वह दंग रह गए। इस पर परिजनों ने मृतक के शव को दफनाने की बजाए मिर्जापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला उत्तराखंड का बताकर उनको सहसपुर थाने जाने के लिए कहा। मृतक के परिजन शव लेकर उत्तराखंड के सहसपुर थाने के लिए चले गए। थाना प्रभारी मिर्जापुर योगेश शर्मा ने बताया, कि मामला उत्तराखंड के जनपद देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र का था। उन्होंने सहसपुर थाना प्रभारी से बात की है। सहसपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।