{"_id":"5ab942c34f1c1b21578b6b77","slug":"11522090691-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के डर से दिन भर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के डर से दिन भर दौड़ती रही पुलिस
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार को शहर में लूट होने के डर से पुलिस पसीना-पसीना रही। थाना प्रभारी से लेकर सीओ बैंकों के आसपास चेकिंग करते रहे। इस दौरान बिना नंबर वाले वाहनों पर खास फोकस किया गया था।
शहर के बीचोबीच रविवार रात प्रकाश पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद से पुलिस में हड़कंप है। सोमवार को सुबह से ही लूट होने के डर से पुलिस बेहद सतर्क रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षकों को दिन भर अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए, ताकि किसी तरह की अनहोनी न होने पाए। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को लुटेरों के सक्रिय होने की गोपनीय सूचना थी। इसी लिहाज से खासतौर से बैंकों के आसपास चेकिंग की गई। सीओ सदर मुकेश मिश्रा की अगुवाई में हुई चेकिंग में करीब 18 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।