फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दहेज न मिलने पर तीन तलाक दे मारपीट कर घर से निकाला

दहेज न मिलने पर तीन तलाक दे मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर तीन तलाक दे मारपीट कर घर से निकाला
नागल (सहारनपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर लोभी ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घायल कर दिया। इतना ही नहीं पति ने तीन तलाक दे कर उसे धक्के देकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया। रोती बिलखती पीड़िता ने मायकेवालों के साथ थाने पहुंच ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के ग्राम पांडौली निवासी मजहर हसन की पुत्री जुल्फाना की शादी चार साल पहले मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के ग्राम पावटी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज को लेकर आए दिन मारपीट करते रहते थे। इसी बीच विवाहिता को एक बेटा भी हुआ, लेकिन ससुराली लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता ने बताया कि दो दिन पूर्व रात करीब 10 बजे उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर मारा पीटा व पति ने तीन तलाक देते हुए उसे बच्चे सहित धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने किसी के फोन से मायके वालों को खबर की। मौके पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर घर आ गए। बुधवार की सुबह पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आ गयी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed