{"_id":"5a9c37924f1c1bf07b8ba715","slug":"11520187282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या में पति पर शक
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की सरदार कॉलोनी में हुई महिला राखी की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में महिला का पति शक के दायरे में है। क्योंकि वह घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
धोबीघाट के श्याम बगीची निवासी रेशु सक्सेना अपनी पत्नी राखी (25 वर्ष) के साथ आठ माह से कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सरदार कालोनी में किराए का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार रेशु होली पर अपने घर गया हुआ था। शनिवार को राखी का शव कमरे में पड़ा मिला था। उसकी चुनरी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर राखी की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को महिला के पति पर हत्या किए जाने का शक है। क्योंकि, वह घटना के बाद से लापता है। पुलिस रेशु की तलाश कर रही है। कोतवाली मंडी एसएसआई सुधीर उज्जवल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर राखी के मायके के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस रेशु को पकड़ने का प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा होगा। रेशु के फरार होने की वजह उसकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।