{"_id":"5a57b07d4f1c1b24198b4710","slug":"11515696253-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक से नगदी, मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस चालक से नगदी, मोबाइल लूटे
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस चालक से नगदी, मोबाइल लूटे
गंगोह (सहारनपुर)। जंढेडा मार्ग स्थित एक कॉलोनी निवासी राजेंद्र उर्फ सोनू पुत्र मेजर सिंह रोडवेज बस का चालक है। बुधवार रात वह बस खड़ी करके बाईपास मार्ग से होता हुआ पैदल ही अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह प्रभा गार्डन के समीप पहुंचा तभी वहां खडे़ दो बदमाशों ने चाकू और तमंचे से आतंकित कर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखी एक हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली में तहरीर दी गई है। एक दिन पूर्व भी भाजपा नेताओं से नगदी और मोबाइल लूट लिए गए थे। पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।