{"_id":"5a074d794f1c1bd0408b60f1","slug":"11510428025-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर पशु व्यापारी से 1.60 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर पशु व्यापारी से 1.60 लाख लूटे
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर पशु व्यापारी से 1.60 लाख लूटे
देवबंद (सहारनपुर)। कार सवार एक व्यक्ति ने शनिवार को एक पशु व्यापारी को लिफ्ट देकर 1.60 लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में घंटों तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
नगर के मोहल्ला बैरून कोटला निवासी अय्यूब पशु व्यापारी है। अय्यूब के मुताबिक वह शनिवार को पंजाब में पशु खरीदने के लिए जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह तलहेड़ी चुंगी पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। इसमें सवार चालक ने उसे सहारनपुर तक लिफ्ट देने की बात कही। आरोप है कि मोहल्ला सराय मालियान में कार चालक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और लूटपाट करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर धमकी देकर उससे 1.60 लाख रुपये लूट लिए तथा बस से नीचे उतारकर फरार हो गया।
सूचना पर सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में कोई कुछ भी नहीं आया है। पशु व्यापारी मोहाली से पशुओं की खरीद फरोख्त करता है। सीओ के मुताबिक अंजान व्यक्ति की गाड़ी में कोई व्यक्ति कैसे बैठ सकता है। कार में सवार होने के बाद करीब 150 मीटर आगे पुलिस की चेकिंग चल रही थी। पशु व्यापारी के मुताबिक कार चालक ने पुलिस को देख उसे नीचे उतार दिया। जब उसने अपना बैग खोलकर देखा तो रकम गायब थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।