{"_id":"59a31bf24f1c1b5b508b4722","slug":"11503861746-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के लिपिक ने फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम के लिपिक ने फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
सहारनपुर। नगर निगम में जलकर गृहकर विभाग में लिपिक पेपर मिल रोड ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी राजकुमार ने सात लोगों पर उसकी फर्जी तरीके से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
राजकुमार ने आरोप लगाया है कि इंदिरा चौक निवासी चांद ने उससे 25 हजार रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर उससे विवाद हो गया। जिसके बाद चांद के माध्यम से वरुण विहार आवास विकास निवासी सुरेंद्र कुमार चंदानी, पैरामाउंट निवासी चिरंजीलाल पंत, पीर वाली गली नंबर छह निवासी बिलाल, जैद, पुराना चिलकाना अड्डा निवासी हमराज एवं दो अन्य लोगों ने वीडियो बनवा ली। उन्होंने टैक्स के पैसे लेने को रिश्वत के पैसे लेना दर्शाकर वीडियो के शब्दों में हेरफेर करते हुए वीडियो तैयार कर ली। जिसमें अधिकारियों को गालियां देते हुए दर्शाया गया। आरोपियों ने उसे फोन करके अपने कमेला कालोनी स्थित अपने कार्यालय पर बुलाया तथा उसे अपने लैपटाप में वीडियो क्लिप दिखाई। जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। आरोपियों ने उसे 20 लाख रुपये मांगे, रुपये न देने पर वीडियो क्लिप अधिकारियों को दिए जाने एवं दिल्ली मीडिया पर चलवाए जाने की धमकी देनी शुरू कर दी। उसने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं माने। उसने दबाव में 50 हजार रुपये भी दे दिए, लेकिन आरोपी उससे 20 लाख रुपये वसूलने की जिद पर अड़े रहे। जिस कारण वह डिप्रेशन में आ गया। बाद में चिरंजी लाल पंत ने उसे पैरामाउंट दिल्ली रोड स्थित अपने घर बुलाया। कहा कि उसने दिल्ली से कुछ लोगों को बुला लिया है, उन्हें पैसे देने हैं। 20 लाख जल्दी दे, ऐसा नहीं किया तो उसकी सीडी चैनलों को भेजी जा रही है। वहां भी किसी प्रकार उसने हाथ पैर जोड़े। उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। इस मामले में राजकुमार ने कोर्ट के माध्यम से कुतुबशेर थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ 156(3) का मुकदमा दर्ज कराया है।