{"_id":"599f29254f1c1b43728b4661","slug":"11503602981-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 71 मोबाइल, 15 हजार की नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 71 मोबाइल, 15 हजार की नगदी उड़ाई
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से 71 मोबाइल, 15 हजार की नगदी उड़ाई
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में चोरों ने एक मोबाइल शॉप का शटर उखाड़कर वहां से 71 नए और पुराने मोबाइल फोन के साथ ही करीब 15 हजार रुपये की नगदी भी साफ कर दी। चोर दुकान में काफी तोड़फोड़ भी कर गए।
गुज्जरवाड़ा निवासी कल्लू गर्ग ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आंखों के अस्पताल के पीछे उसकी मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात किसी समय चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर पहुंचे। चोर गल्ले उखाड़कर उसमें रखी नगदी, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी चोरी करके ले गए। जब वह सुबह दुकान पर आया तो उसे घटना का पता लगा। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पूछताछ करते हुए शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।
खेत में रखे नलकूप का मोटर चोरी
देवबंद। जगदेई गांव के चौकीदार सुरेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर खेत में नलकूप का मोटर और केबिल चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।