फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ओमबीर के हत्यारोपी साले को किया गिरफ्तार

ओमबीर के हत्यारोपी साले को किया गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ओमबीर के हत्यारोपी साले को किया गिरफ्तार
ओमबीर के हत्यारोपी साले को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नकुड़। किसान सेवा सहकारी समिति, अघ्याना के चेयरमैन ओमबीर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कार को भी बरामद करने का दावा किया है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे अंबेहटा चौकी क्षेत्र के गांव देदपुरा के पास किसान सेवा सहकारी समिति, अघ्याना के चेयरमैन ओमबीर उर्फ सोनू पुत्र साहब सिंह निवासी गांव नयागांव थाना नकुड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई जसवीर ने ओमबीर के साले रवि पुत्र राजकुमार निवासी गांव पहांसू थाना रामपुर मनिहारन के विरुद्ध हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी रवि को अंबेहटा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक बाग से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कार को बरामद कर लिया है। कोतवाल के अनुसार हत्यारोपी ने पारिवारिक विवाद में अपने जीजा ओमबीर की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed